अजवाइन के फायदे और नुकसान – Ajwain Benefits

8 Min Read
अजवाइन के फायदे और नुकसान

अजवाइन के फायदे और नुकसान ( Ajwain ke fayde aur nuksan ) : अजवाइन के फायदे और नुकसान कई होते हैं। अजवाइन एक प्रकार का बीज है, जिसका उपयोग मसाले से लेकर औषधि के रुप में किया जाता है। अजवाइन को अंग्रेजी में एजोवा सीड्स (Ajova seeds और Ajwain, ajowan, Trachyspermum ammi, ajowan caraway, thymol seeds, bishop’s weed, carom आदि) नामों से जाना जाता है और अजवाइन की तासीर गर्म होती है। अजवाइन हमारे खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ता बल्कि यह हमारी अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होता है।

अजवाइन के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Celery in hindi)

आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन में कई स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं के लक्षणों को कम कर, उन से बचाव करने में मदद कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। इससे पहले हम आपको अजवाइन के तेल के फायदे और नुकसानअजवाइन के पानी के फायदे और नुकसान और अजवाइन गर्म पानी के फायदे के बारे में बता चुके हैं।

कई बार अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अजवाइन का सेवन करने से पहले आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से अजवाइन के फायदे और नुकसान के बारे में।

अजवाइन के अन्य भाषाओं में नाम

अजवाइन को हिंदी में अजवाइन, अजमायन व अजवां, संस्कृत में उग्रगन्धा, ब्रह्मदर्भा व दीप्या, तमिल में ओमुम, गुजराती में अजमो, बंगाली में यमानी, मराठी में अजमा और नेपाली में ज्वानो कहा जाता है।

अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अजवाइन के सेवन का तरीका

अजवाइन का खाना बनाते समय दाल या सब्जी में तड़का लगाकर सेवन किया जा सकता है, जो खाने को स्वादिष्ट भी बनेगा और उसे पचाने में आसानी भी रहेगी। इसके अलावा  एक चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी में सेवन कर सकते हैं, यह भूख बढ़ाने का काम करता है। गैस की समस्या में अजवाइन को तवे पर भूनकर उसमें नींबू व नमक के साथ चाटने से राहत मिलती है। इसके अलावा अजवाइन का सेवन, चूर्ण, काढ़ा और रस के रूप में किया जा सकता है। Benefits and side effects of Ajwain in hindi

अजवाइन के फायदे (Benefits of celery in hindi)

  • वजन को कम करने के लिए अजवाइन आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि अजवाइन में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान लोगों के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन में एंटी-हाइपरटेंसिव (उच्च रक्तचाप को कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं। जो उच्च रक्तचाप को कम कर, उसे सामान्य रखने में सहायक होते हैं।
  • गठिया से पीड़ित रोगियों के लिए अजवाइन का सेवन लाभदायक हो सकता है। दरअसल अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गठिया में होने वाली सूजन व दर्द को कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा आप जोड़ों  के दर्द को ठीक करने के लिए अजवाइन से बने तेल का उपयोग कर, मालिश कर सकते हैं।
  • सर्दी-खांसी व बुखार को दूर करने के लिए अजवाइन आपकी मदद कर सकता है। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल व एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बचाव कर, सर्दी-खांसी को दूर रखने में सहायक होते है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, बुखार को दूर रखते हैं।
  • कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने के लिए अजवाइन का सेवन लाभदायक हो सकता है। अजवाइन में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक (कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने वाले ) गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है और कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने में सहायक होते है।
  • अस्थमा से पीड़ित रोगियों के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, अजवाइन में एंटी-अस्थमा प्रभाव पाया जाता है। जो श्वसन प्रणाली की कार्यप्रणाली को बेहतरीन बनाये रखने का कार्य करता है और अस्थमा की समस्या से राहत दिलाने में सहायक होता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभदायक होता है। अजवाइन में मौजूद फाइबर, पाचन स्वास्थ्य के प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कब्ज जैसी अन्य पेट की समस्याओं से भी बचाव करने में सहायक होता है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अजवाइन का सेवन, दूध स्राव को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इसलिए जिन महिलाओं के स्तनों में ठीक तरह से दूध नहीं बनता और शिशु को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता हैं। उन महिलाओं को आहार में अजवाइन का सेवन करना चाहिए। यह दूध की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए अजवाइन का उपयोग लाभदायक हो सकता है। क्योंकि अजवाइन में थाइमोल (एक प्रकार का एंटीसेप्टिक) पाया जाता हैं, जो बैक्टीरिया और फंगल से होने वाले त्वचा संक्रमण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि  त्वचा इन्फेक्शन से बचाव के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप अजवाइन से बने तेल का उपयोग कर सकते है। अजवाइन से बना तेल बालों को भरपूर पोषण प्रदान करता है, जो बालों को झड़ने से रोकने के साथ बालों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।

जानें मसूड़े फूलने का कारण और उपाय

अजवाइन के नुकसान (Losses of celery in hindi)

  • कुछ लोगों को अजवाइन से एलर्जी हो सकती है। अगर किसी भी व्यक्ति को अजवाइन के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है, तो वह व्यक्ति अजवाइन के सेवन से बचें।
  • अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन गैस, पेट फूलना, सूजन और ऐंठन जैसी समस्या कारण बन सकता है। यह अजवाइन में मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा की वजह से होता है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति अजवाइन का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • गर्भवती व स्तनपान करने वाली महिलाएं अजवाइन का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जानें पतंजलि अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

Share this Article