ताड़ी के फायदे और नुकसान – Benefits and Harms of Tadi

6 Min Read
ताड़ी के फायदे और नुकसान - Benefits and Harms of Tadi

ताड़ी के फायदे और नुकसान ( Tadi ke fayde aur nuksan ) : ताड़ी के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं, ताड़ी एक प्रकार का मीठा रस हैं, जिसे नारियल, खजूर और ताड़ तीनों के पेड़ से निकाला जाता है। ताड़ी को अंग्रेजी में Palm wine कहते हैं। ताड़ी का उपयोग मुख्य रूप से पेय पदार्थों को बनाने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए प्राकृतिक औषधीय के रूप में किया जाता है। ताड़ी में अल्कोहल की मात्रा भी पायी जाती है इसलिए अधिकांश लोग ताड़ी को पीना बहुत गलत मानते हैं।

लेकिन अगर सही समय पर यानी ताजा ताड़ी का सेवन किया जाए तो इसमें फायदे ही फायदे हैं क्योंकि ताड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के साथ शरीर को कई बीमारियों से बचाता है और बीमारी की अवस्था में बीमारी के लक्षणों को कम कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से ताड़ी के फायदे और नुकसान के बारे में।

ताड़ी के फायदे और नुकसान ( Benefits and Harms of Tadi in hindi )

ताड़ी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

ताड़ी के रस में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम के साथ विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ताड़ी के फायदे ( Benefits of Tadi in hindi )

  1. ताड़ी का सेवन, पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, दरअसल ताड़ी में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ एवं मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है। इसके अलावा ताड़ी का सेवन कब्ज, अपच और गैस जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है।
  2. शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी ताड़ी पीना फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है। वहीं ताड़ी में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करती है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होती है।
  3. वजन को बढ़ाने के लिए भी आप ताड़ी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ताड़ी में पाए जाने वाले पोषक तत्व, वजन को बढ़ाने में सहायक होते है इसके लिए आप नारियल का दूध, हल्दी पाउडर और ताड़ी को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को उबाल लें और इसके बाद गर्मा-गर्म इस मिश्रण का सेवन करें।
  4. ताड़ी का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, शरीर को सामान्य मौसमी बुखार जैसे सर्दी-खांसी, जुकाम आदि से बचाता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके लिए आप ताड़ी में ब्राउन शुगर को मिलाकर पिएं। यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है और बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
  5. ताड़ी में मौजूद कैल्शियम, विटामिन्स और खनिज, हड्डी स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करते हैं। जो हड्डी को स्वस्थ एवं मजबूत बनाये रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक होते हैं और बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डी फ्रैक्चर के जोखिम से भी बचाव करते हैं। हड्डियों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाये रखने के लिए नियमित रूप से ताजे ताड़ी का सेवन करें।
  6. कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए भी ताड़ी पीना लाभकारी होता है क्योंकि ताड़ी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं। कैंसर से बचाव के लिए आप नियमित रूप से ताजा ताड़ी का सीमित मात्रा में सेवन करें।
  7. ताड़ी का सेवन, हृदय से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है, असल में ताड़ी में पोटेशियम की मात्रा पायी जाती है, जो हृदय को स्वस्थ रखने और उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करती है इसलिए हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप नियमित रूप से ताड़ी का सेवन कर सकते हैं।
  8.  आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी ताड़ी पीना लाभकारी होता है क्योंकि ताड़ी में विटामिन-सी और विटामिन-बी1 की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की रोशनी में सुधार करने में सहायक होती है। विशेषज्ञों के अनुसार आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ताजा ताड़ी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

जानें यौवनामृत वटी के फायदे – Benefits of Yauvanamrit vati

ताड़ी के नुकसान ( Harms of Tadi in hindi )

  1. गर्भवती महिलाओं को ताड़ी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ताड़ी का अधिक मात्रा में सेवन, गर्भपात का कारण बन सकता है।
  2. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति ताड़ी का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  3. ताड़ी का लम्बे समय तक सेवन लिवर, हृदय, अग्न्याशय, मस्तिष्क और अन्य शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

जानें मुंहासे होने का कारण और उपाय – Acne causes and remedies

Share this Article