प्रेगनेंसी में संतरा खाने के फायदे

5 Min Read
प्रेगनेंसी में संतरा खाने के फायदे ( pregnancy mein santra khane ke fayde )

प्रेगनेंसी में संतरा खाने के फायदे ( pregnancy mein santra khane ke fayde ) : प्रेगनेंसी में संतरा खाने के फायदे और प्रेगनेंसी में संतरा कब खाना चाहिए इसकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है। पोषक तत्वों से भरपूर संतरा, गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के सेहत एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था के दौरान संतरे खाने का सबसे अधिक लाभ गर्भावस्था के पहले तिमाही यानी तीन महीनों के दौरान मिलता है क्योंकि संतरा भ्रूण के दिमाग के विकास में सहायता करता है। गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 85 मि.ग्रा विटामिन-सी की खुराक लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में संतरे में मौजूद विटामिन-सी गर्भवती महिलाओं में विटामिन-सी की पूर्ति करता है।

संतरा एक ऐसा फल जिसे गर्भावस्था के दौरान सबसे सुरक्षित माना जाता है इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला सीमित मात्रा में संतरे का सेवन कर सकती है, संतरे में फोलेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी, विटामिन-बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मां और बच्चे की सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से प्रेगनेंसी के दौरान संतरा खाने के फायदे के बारे में।

प्रेगनेंसी में संतरा खाने के फायदे ( benefits of eating orange during pregnancy in hindi )

  1. गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या होना एक आम समस्या है क्योंकि बढ़ता हुआ पेट, आंतों को दबा देता है जिस कारण कब्ज की समस्या होने लगती हैं। इस समस्या के दौरान संतरे का सेवन करना लाभकारी होता हैं। दरअसल संतरे में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की मात्रा भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आपके मल त्याग को नियमित करने और कब्ज की समस्या को ठीक करने में मदद करती हैं।
  2. गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए संतरा खाना फायदेमंद होता है। दरअसल संतरे में 89% पानी की मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। इसके अलावा संतरे में मौजूद सोडियम और पोटेशियम शरीर में द्रव्य स्तर सामान्य रखने में सहायक होते हैं।
  3. संतरा विटामिन-बी6 और फोलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत होता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान संतरा खाने से शिशु के मस्तिष्‍क के विकास में मदद मिलती है और जन्म दोष विकारों से बचाव होता है। इसके अलावा संतरे में मौजूद फोलिक एसिड, लाल रक्‍त कोशिकाओं के निर्माण एवं प्‍लेसेंटा (बच्चे को माँ से जोड़ने वाला ट्यूब) के विकास में भी मदद करता हैं।
  4. संतरे में मौजूद विटामिन-सी, गर्भवती महिलाओं और उसके होने वाले बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता हैं और गर्भावस्था के दौरान होने वाली एलर्जी के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा संतरे में मौजूद आयरन और जिंक भी प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  5. गर्भवती महिलाओं में रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए संतरा खाना लाभकारी होता है। दरअसल संतरे में पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी हैं, जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने और उच्च रक्तचाप से राहत प्रदान करने में सहायक होती हैं।

संतरे के सेवन का तरीका

  • संतरे का अन्य फलों की तरह सीधे सेवन किया जा सकता है।
  • संतरे का नियमित सलाद के रूप सेवन किया जा सकता है।
  • संतरे का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता हैं।
  • संतरे को अन्य दूसरे फलों के साथ मिलाकर फ्रूट सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है।

जानें संतरे के बीज के फायदे – Benefits of Orange Seeds

गर्भावस्था के दौरान संतरे का सेवन कब और कितना करना चाहिए

  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाएं संतरे का सेवन प्रेगनेंसी की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक कर सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान आप दिनभर में किसी भी समय संतरे का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा खाली पेट भी संतरे का सेवन किया जा सकता हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान एक दिन में ज्यादा से ज्यादा दो से तीन संतरों का सेवन किया जा सकता है। दरअसल अधिक मात्रा में संतरे का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।

Share this Article